1. * English: Define Inertial Frame of Reference. Give two examples.
- हिंदी: जड़त्वीय निर्देश तंत्र को परिभाषित कीजिए। दो उदाहरण दीजिए।
2. * English: Define Conservative Forces. - हिंदी: संरक्षी बलों को परिभाषित कीजिए।
3. * English: Explain the Neutron Moderation. - हिंदी: न्यूट्रॉन मंदन को समझाइये।
4. * English: Define perfect elastic collision. - हिंदी: पूर्णतः प्रत्यास्थ टक्कर को परिभाषित कीजिए।
5. * English: Define precessional motion with suitable example. - हिंदी: पुरस्सरण गति को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।
6. * English: Define inertial and gravitational mass. - हिंदी: जड़त्वीय तथा गुरुत्वीय द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए।
7. * English: In what condition the simple pendulum behaves like an anharmonic oscillator? - हिंदी: किस स्थिति में सरल लोलक अप्रसंवादी दोलक के रूप में व्यवहार करता है?
8. * English: Why parallel LCR circuit is called rejecter circuit? - हिंदी: समानांतर LCR परिपथ को अस्वीकारी परिपथ क्यों कहते हैं?
9. * English: What is normal mode of vibration? - हिंदी: कम्पनों की प्रसामान्य विधा क्या है?
10. * English: Define the fictitious and Coriolis force. Deduce the expression of Coriolis force on a particle due to motion of Earth.
- हिंदी: छद्म एवं कोरियोलिस बल को परिभाषित कीजिए। पृथ्वी के घूर्णन के कारण किसी कण पर लगने वाले कोरियोलिस बल का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
11. * English: A Foucault’s Pendulum is oscillating along E-W direction at a place. The latitude is 30^\circ\text{N} of that place. How long will it take to start oscillating along NE – SW direction? - हिंदी: फोको का लोलक एक स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा में दोलन कर रहा है। इस स्थान का अक्षांश 30^\circ उत्तर है। कितने समय पश्चात् यह उत्तर पूर्व-दक्षिण पश्चिम दिशा में दोलन करने लगेगा?
12. * English: Deduce the equation for rectilinear motion under conservative force and solve the linear motion problem for a particle.
- हिंदी: संरक्षी बलों के अन्तर्गत सरल रेखीय गति का समीकरण प्रतिपादित कीजिये एवं किसी कण के लिए सरल रेखीय गति की समस्या को हल कीजिये।
13. * English: Prove that force \vec{F} = yz\,\hat{i} + xz\,\hat{j} + xy\,\hat{k} is conservative force. - हिंदी: सिद्ध कीजिये कि बल \vec{F} = yz\,\hat{i} + xz\,\hat{j} + xy\,\hat{k} संरक्षी बल है।
14. * English: How is a two-body problem reduced to a one-body problem? Explain.
- हिंदी: दो-पिंड समस्या का एक-पिंड समस्या में लघुकरण कैसे करते हैं? समझाइये।
15. * English: If the centre of mass of three particles of mass 2, 4 and 6 grams is at the point (2, 2, 2), then where should be the fourth particle of 8 grams mass be placed, so that the centre of mass be at point (0, 0, 0) for new system? - हिंदी: 2, 4 व 6 ग्राम द्रव्यमान के कणों का द्रव्यमान केन्द्र (2, 2, 2) बिन्दु पर है, तो एक 8 ग्राम द्रव्यमान के कण को किस बिन्दु पर रखें कि नवीन तन्त्र का द्रव्यमान केन्द्र बिन्दु (0, 0, 0) पर आ जाये?
KKGS road Bijapur