Bsc 3rd semester physics important questions 2026


ऊष्मागतिकी एवं सांख्यिकीय भौतिकी (Thermodynamics & Statistical Physics)

इस पोस्ट में आपको Bsc 3rd semester physics most Questions 2006 बताए गए हैं आप जो यह प्रश्न देख रहे हैं यह सभी आपकी परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि आपके सिलेबस में से जो महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण प्रश्न होते हैं उनको आपके सामने बताया है जो आपकी परीक्षा में आपको अच्छा स्कोर करने में मदद करेंगे यदि आपने इन प्रश्नों को पढ़ लिया तो आपको 70% तक नंबर मिल सकते हैं


यह प्रश्न आपके सिलेबस से मिलने के बाद ही आपको पढ़ने हैं यदि आपके सिलेबस से यह प्रश्न नहीं मिलते हैं तो आपको इन प्रश्नों को नहीं पढ़ना है

प्रश्न 1: कार्नो चक्र (Carnot Cycle) क्या है? इसके विभिन्न भागों को समझाते हुए कार्य और दक्षता (\eta) के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। सिद्ध कीजिए कि किसी भी इंजन की दक्षता कार्नो इंजन से अधिक नहीं हो सकती।


प्रश्न 2: मैक्सवेल के चारों ऊष्मागतिक संबंधों को व्युत्पन्न कीजिए। इसकी सहायता से क्लेपिरॉन गुप्त ऊष्मा समीकरण (dP/dT = L/[T(V_2 – V_1)]) को सिद्ध कीजिए


प्रश्न 3: जूल-थॉमसन प्रभाव क्या है? वास्तविक gases के लिए जूल-थॉमसन गुणांक (\mu) का मान ज्ञात कीजिए तथा व्युत्क्रमण ताप (Temperature of Inversion) को परिभाषित कीजिए।


प्रश्न 4: मैक्सवेल-बोल्ट्जमान (M-B), बोस-आइंस्टीन (B-E) और फर्मी-डिराक (F-D) सांख्यिकी के मूल सिद्धांतों की तुलना कीजिए तथा इनके वितरण फलनों (Distribution Functions) को लिखिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ठोस अवस्था युक्तियाँ

(Electronics & Solid State Devices)


प्रश्न 5: पूर्ण तरंग दिष्टकारी (Full Wave Rectifier) की कार्यप्रणाली का सचित्र वर्णन कीजिए। इसके लिए दक्षता, ऊर्मिका गुणांक (Ripple Factor) और वोल्टता नियमन के सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।


प्रश्न 6: उभयनिष्ठ उत्सर्जक (Common Emitter – CE) विन्यास में n-p-n ट्रांजिस्टर के निवेशी (Input) और निर्गत (Output) अभिलाक्षणिक वक्रों को समझाइए। इसके लिए धारा लाभ (\alpha और \beta) में संबंध स्थापित कीजिए।


प्रश्न 7: ऋणात्मक पुनर्निवेश (Negative Feedback) के लाभों का वर्णन कीजिए। बार्कहाउसन की कसौटी (Barkhausen Criterion) क्या है? हार्टले या कोल्पिट दोलित्र (Hartley or Colpitts Oscillator) में से किसी एक की कार्यप्रणाली का परिपथ चित्र सहित वर्णन कीजिए।


प्रश्न 8: नेटवर्क प्रमेयों में से थेवेनिन प्रमेय (Thevenin’s Theorem) या अधिकतम शक्ति संचरण प्रमेय (Maximum Power Transfer Theorem) को कथन सहित सिद्ध कीजिए।
संक्षिप्त टिप्पणी (Short Notes)


प्रश्न 9: निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
(अ) एन्ट्रॉपी की भौतिक सार्थकता (Physical Significance of Entropy)
(ब) जेनर डायोड और इसका वोल्टता नियमन (Zener Diode as a Voltage Regulator)
(स) फर्मी ऊर्जा स्तर (Fermi Energy Level)

इन प्रश्नों को समझ कर पढ़े क्योंकि सभी प्रश्न परीक्षा में अलग अलग तरीके से बदल कर आते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top